देश-दुनिया

Pakistan News: सेना को अपनी संवैधानिक सीमाओं में लौटना चाहिए: इमरान खान

Islamabad News: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को एक खुला पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने सेना की गैरकानूनी कार्रवाइयों और राजनीति में इसकी भागीदारी की आलोचना की। इमरान खान ने सेना से अपनी संवैधानिक सीमाओं में लौटने का आग्रह किया।

जेल में दुर्व्यवहार का आरोप
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक खान ने एक्स पर साझा किए गए पत्र में जेल में दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है, जिसमें उन्हें 20 दिन तक मौत की सजा वाली कोठरी में एकांत कारावास में रखा गया, जहां सूर्य की रोशनी या बिजली की सुविधा भी नहीं थी। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button