राजनीति

Indigo Crisis: इंडिगो की 500 उड़ानें रद्द होने से परेशानी पर रास में जताई चिंता, राहुल गांधी बोले-इंडिगो का संकट मोदी सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा

Indigo Crisis: पिछले दो दिनों में एयरलाइन कंपनी इंडिगो द्वारा लगभग 500 उड़ानों के रद्द किए जाने का मुद्दा शुक्रवार को राज्यसभा में उठा तथा कांग्रेस सदस्य प्रमोद तिवारी ने एयरलाइन के एकाधिकार और इसका सांसदों और आम आदमी पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता जताई। शून्यकाल के दौरान तिवारी ने व्यवस्था के नाम पर उठाते हुए कहा कि उड़ानों के रद्द होने से कई सांसदों की सप्ताहांत यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

राहुल गांधी बोले, इंडिगो का संकट मोदी सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में परिचालन संबंधी व्यवधान को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इंडिगो का यह संकट इस सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा है। इंडिगो की सैकड़ों घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई उड़ानें देर से रवाना होने से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button