Modi-Putin Meeting: पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, देखें तस्वीरें

Modi-Putin Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत की। यह बातचीत भारत द्वारा रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर भारत-अमेरिका संबंधों में अचानक आई गिरावट की पृष्ठभूमि में हुई। मोदी और पुतिन की मुलाकात पर हर किसी की नजर रही।

मोदी ने आतंकवाद से निपटने में दोहरे मापदंड त्यागने का किया आह्वान
प्रधानमंत्री मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में कहा कि पहलगाम में हुआ भयावह आतंकवादी हमला न केवल भारत के लिए एक झटका था बल्कि मानवता में विश्वास रखने वाले हर देश के लिए एक खुली चुनौती भी था। प्रधानमंत्री मोदी तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। एससीओ शिखर सम्मेलन में पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के लिए पश्चिमी देशों को दोषी ठहराया है।

एससीओ ने की पहलगाम हमले की निंदा, आतंकवाद से लड़ने में दोहरे मापदंडों को अस्वीकार्य कहा
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत के इस रुख से सोमवार को सहमति जताई कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मानदंड अस्वीकार्य हैं। इस प्रभावशाली समूह ने चीनी बंदरगाह शहर तियानजिन में आयोजित अपने दो दिवसीय वार्षिक शिखर सम्मेलन के अंत में जारी एक घोषणापत्र में आतंकवाद से लड़ने के अपने दृढ़ संकल्प को सूचीबद्ध किया। इस शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विश्व के कई अन्य नेताओं ने भाग लिया। पीएम मोदी की विदेश यात्रा पर दुनियाभर की नजर है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



