राजनीति

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं ने निकाला मार्च, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Voter Adhikar Yatra In Bihar: बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी चुनाव रणनीति बनाने में जुटे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के कई अन्य नेताओं ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के समापन से पहले सोमवार को बिहार के पटना में मार्च शुरू किया। इस बीच, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने वोटर अधिकार यात्रा को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

गांधी मैदान से निकाला मार्च
गांधी मैदान से निकाला गया यह मार्च पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आंबेडकर पार्क में खत्म होना है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इस मार्च को डाक बंगला चौराहे पर ही खत्म किया जा सकता है, क्योंकि पुलिस की ओर से इससे आगे जाने की अनुमति नहीं मिली है। राहुल की वोटर अधिकार यात्री चर्चा में रही है।

केशव प्रसाद मौर्य बोले, वोट अधिकार यात्रा में अखिलेश यादव की हालत न तीन में न तेरह में जैसी
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट अधिकार यात्रा में अखिलेश यादव की हालत न तीन में न तेरह में जैसी ही रही। मौर्य ने एक प्रचलित मुहावरे का प्रयोग करते हुए सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बिहार में नितांत असफल वोट अधिकार यात्रा में सपा बहादुर अखिलेश यादव की हालत न तीन में न तेरह में जैसी ही रही। अब वोटर अधिकार यात्रा पर राजनीति शुरू हो गई है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button