देश-दुनिया

Ranveer Allahabadia: रणवीर इलाहाबादिया ने उच्चतम न्यायालय को अपने शो में शालीनता बनाए रखने का दिलाया भरोसा

Ranveer Allahabadia News: पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने उच्चतम न्यायालय में मंगलवार को लिखित आश्वासन दिया कि वह अपने कार्यक्रम ‘द रणवीर शो’ में शालीनता बनाए रखेंगे।

लिखित आश्वासन किया दाखिल
इलाहाबादिया की ओर पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिनव चंद्रचूड़ ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ को बताया कि उनके मुवक्किल ने शीर्ष अदालत के निर्देश के अनुपालन में लिखित आश्वासन दाखिल किया है और मामले की जांच में शामिल होकर अपने बयान दर्ज कराए हैं।

प्राथमिकी के संबंध में दायर की गई थी याचिका
यह याचिका कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम इंडियाज गॉट लैटेंट में माता-पिता एवं यौन संबंधों पर इलाहाबादिया की विवादित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकी के संबंध में दायर की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button