क्राइम

Delhi Triple Murder: दिल्ली के नेब सराय में एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू घोंपकर हत्या

Delhi News: दिल्ली के नेब सराय इलाके में बुधवार सुबह एक अधेड़ दंपति और उनकी बेटी की उनके घर में कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकरी दी। पुलिस ने बताया कि तीनों की पहचान राजेश कुमार (51), उनकी पत्नी कोमल (46) और उनकी बेटी कविता (23) के रूप में हुई है।

जानें, क्या है मामला
पुलिस के अनुसार, दंपति के बेटे अर्जुन ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे सैर के बाद घर लौटकर शवों को देखा। एक अधिकारी ने बताया कि उसने पड़ोसियों को सूचित किया, जिन्होंने फिर पुलिस को बुलाया। अधिकारी ने कहा कि अपराध टीम तथा फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और प्रथम दृष्टया घर से किसी भी सामान की चोरी या तोड़फोड़ नहीं हुई है। अर्जुन के मामा सतीश कुमार ने कहा किराजेश मेरे साले थे। मुझे मेरे भतीजे (अर्जुन) ने घटना के बारे में फोन पर सूचित किया था। राजेश सेना से सेवानिवृत्त थे और वर्तमान में वह सुरक्षा अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे, जबकि उनकी बेटी कॉलेज में पढ़ती थी। वित्तीय विवाद के कारण हमला होने की संभावना हो सकती है।

जानें, किसने-क्या कहा
देवली से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक प्रकाश जरवाल ने पीड़ित के घर जाकर राजेश के बेटे से बात की। जरवाल ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उनके बेटे ने मुझसे पूछा कि अब मैं किसके लिए जिऊंगा। किसी ने घर में घुसकर पीड़ितों की गर्दन पर चाकू से वार किया। दिल्ली में हर रोज लोगों की हत्याएं होना आम बात हो गई है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button