क्राइम

Crime News: शादी रचाने व नौकरी दिलाने का झांसा देकर शिक्षिका से ठगी, ठगी में शामिल फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

Crime: देश में ठगी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। ठगी के दो मामले सामने आए हैं। पहले मामले में शादी रचाने और दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक शिक्षिका से नकदी और सोना ठगने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यह भी प्रयास किया कि पीड़िता धर्म परिवर्तन करके इस्लाम धर्म अपना ले।

ठगी करने में शामिल फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
दूसरे मामले में हरियाणा में गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली के जनकपुरी इलाके से संचालित और क्रेडिट कार्ड घोटाले में कथित तौर पर शामिल एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करके एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये लोग पिछले पांच महीनों से सक्रिय हैं और हर 10 से 15 दिन में अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बच रहे हैं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button