क्राइम
Lawrence Bishnoi Interview Case: लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले में दो डीएसपी सहित सात पुलिसकर्मी निलंबित

पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने पुलिस हिरासत के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का साक्षात्कार लिए जाने के मामले में उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक के दो अधिकारियों समेत सात कर्मियों को निलंबित कर दिया है। विशेष पुलिस महानिदेशक (मानवाधिकार) के नेतृत्व में राज्य पुलिस के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पाया कि बिश्नोई का एक साक्षात्कार उस समय लिया गया था, जब वह मोहाली के खरड़ में पंजाब पुलिस की हिरासत में था और दूसरा साक्षात्कार राजस्थान में लिया गया था।
ये अधिकारी हुए निलंबित
-समर वनीत, पीपीएस, डीएसपी
-सब इंस्पेक्टर रीना, सीआईए, खरड़
-सब इंस्पेक्टर (एलआर) जगतपाल जांगू, एजीटीएफ
-सब इंस्पेक्टर (एलआर) शगनजीत सिंह
-एएसआई मुख्तियार सिंह
-एचसी (एलआर) ओम प्रकाश
-समर वनीत, पीपीएस, डीएसपी
(भाषा)



