देश-दुनिया

PM Modi Himachal Visit: पीएम मोदी ने आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपये की राहत का किया एलान

Himachal Pradesh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्षा प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपये की तत्काल राहत की मंगलवार को घोषणा की।

बाढ़ और लैंडस्लाइड से प्रभावित कुछ लोगों से की बातचीत
पीएम मोदी ने हिमाचल में भारी बाढ़ और लैंडस्लाइड से प्रभावित कुछ लोगों से बातचीत की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि उनकी पीड़ा के साथ ही त्रासदी से हुआ नुकसान मन को व्यथित करने वाला है। खराब मौसम का संकट झेल रहे हर व्यक्ति तक राहत और सहायता पहुंचे, इसके लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

कहा, प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है केंद्र
प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा शुरू करते हुए कहा कि भारत सरकार प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। बाढ़ और भूस्खलन के बाद स्थिति की समीक्षा के लिए दिल्ली से हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना होते समय प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत सरकार इस दुखद घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हिमाचल में इस बार बाढ़ और भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button