PM Modi Punjab Visit: पीएम मोदी ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

Narendra Modi In Punjab: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। पंजाब 1988 के बाद से सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। पंजाब में इस बार बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है।
बाढ़ से प्रभावित परिवारों से की मुलाकात
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। हम बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को राहत पहुंचाने और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्परता से काम कर रहे हैं। हम किसानों सहित सभी को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिनकी भलाई हमारे लिए सर्वोपरि है।
कहा, प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है केंद्र
प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए पंजाब का दौरा शुरू करते हुए कहा कि भारत सरकार प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। बाढ़ और भूस्खलन के बाद स्थिति की समीक्षा के लिए दिल्ली से पंजाब के लिए रवाना होते समय प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत सरकार इस दुखद घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। पंजाब में इस बार बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



