क्राइम

Delhi News: चीन से संचालित अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर और देश के कई हिस्सों में सक्रिय एक साइबर अपराध गिरोह से कथित तौर पर जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और लगभग 15 करोड़ रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का पता लगाया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चीन से किया जा रहा था संचालित
अधिकारी के अनुसार, इस गिरोह को चीन स्थित संचालकों द्वारा सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से नियंत्रित किया जा रहा था, जहां बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा की जाती थी और ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) उपयोगकर्ता को प्राप्त न हो, इसके लिए हानिकारक एपीके फाइलों का इस्तेमाल किया जाता था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button