Weather Update: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, गुरुग्राम और बठिंडा में मौसम की सबसे ठंडी रात

Weather: उत्तर भारत में भीषण ठंड का प्रकोप बरकार है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को कड़ाके की ठंड महसूस की गई। शहर के कई मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान लुढ़ककर करीब तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जनवरी 2023 के बाद यह इस महीने का सबसे ठंडा दिन रहा। इधर, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी ठंड का प्रकोप जारी है।
अगले कुछ दिनों तक भीषण ठंड जारी रहने का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 16 जनवरी 2023 को न्यूनतम तापमान गिरकर 1.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। अगले कुछ दिनों तक भीषण ठंड जारी रहने का अनुमान है और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भीषण शीत लहर की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
गुरुग्राम और बठिंडा में मौसम की सबसे ठंडी रात, तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा
हरियाणा के गुरुग्राम और पंजाब के बठिंडा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और दोनों ही स्थानों पर रात का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। गुरुग्राम और बठिंडा दोनों जगह रविवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। (भाषा)



