क्राइम

Kolkata Gangrape Case: कानून की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य पहुंचीं कॉलेज

Kolkata Gangrape Case: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार रविवार को साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज पहुंचीं। कॉलेज में कानून की एक छात्रा से एक पूर्व छात्र सहित तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया था।

तृणमूल नेताओं के विवादित बयान पर पार्टी ने किया किनारा
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में विधि महाविद्यालय की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी की विवादास्पद टिप्पणी के एक दिन बाद, पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक मदन मित्रा ने शनिवार को कहा कि अगर छात्रा अपने साथ कुछ दोस्तों को ले जाती या वहां जाने से पहले लोगों को सूचित करती तो यह घटना नहीं होती। मित्रा ने कहा कि इस घटना से लड़कियों को यह संदेश गया है कि अगर महाविद्यालय बंद होने पर कोई उन्हें बुलाता है तो मत जाइए, इससे कुछ अच्छा नहीं होगा। अगर वह लड़की वहां नहीं गई होती तो यह घटना नहीं होती।

चौथा आरोपी गिरफ्तार, एसआईटी गठित
विधि महाविद्यालय की प्रथम वर्ष की छात्रा से इस सप्ताह की शुरुआत में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को चौथे आरोपी एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button