देश-दुनिया
Uttarakhand News: उत्तरकाशी के सिलाईबैंड में बादल फटने से दो मरे, सात लापता; चारधाम यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगित

Uttarkashi News: उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के बड़कोट क्षेत्र में पालीगाड़ और ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बैंड के पास बादल फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लापता हो गए।
चारधाम यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगित
इस बीच, प्रदेश में वर्षा और उसके कारण भूस्खलन सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं की आशंका के मद्देनजर चारधाम यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है। (भाषा)



