क्राइम
Himachal News: हिमाचल के चंबा में होटल प्रबंधक की हत्या के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चंबा जिले में एक होटल प्रबंधक की हत्या करने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इनकी हुई हत्या, ये है आरोपी
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान अनूप कुमार और अमित कुमार के रूप में की गई है, जो चंबा जिले में पुलिस कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। पीड़ित की पहचान होटल प्रबंधक राजिंदर कुमार के रूप में हुई है। (भाषा)



