देश-दुनिया
Nitin Nabin: बंगाल और असम चुनाव में जीत के बाद भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली के कालीबाड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Nitin Nabin In Delhi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में पार्टी की भारी जीत के एक दिन बाद मंगलवार को दक्षिण दिल्ली के चितरंजन पार्क स्थित कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

नितिन नवीन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज नई दिल्ली के चितरंजन पार्क स्थित काली बाड़ी मंदिर में मां काली की पूजा-अर्चना की। प्रार्थना है कि मां काली का आशीर्वाद समस्त देशवासियों पर बना रहे तथा हम पूर्ण निष्ठा के साथ विकसित भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर अग्रसर रहें।

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा एवं अन्य नेतागण उपस्थित रहे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



