Mangalvar: किस्मत नहीं दे रही साथ, बिगड़ रहा हर काम, तो मंगलवार के दिन करें ये उपाय

मंगलवार (Mangalvar) के दिन हनुमान जी (Hanuman ji) की पूजा करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है। हनुमान जी को संकटमोचक भी कहा जाता है। क्योंकि वह अपने भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं।
जानें, मंगलवार के दिन क्यों की जाती है हनुमान जी की पूजा
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के ही दिन बजरंग बली का जन्म हुआ था। इसी वजह से उनकी पूजा के लिए यह दिन समर्पित होता है। यही कारण है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी का व्रत किया जाता है। इस दिन व्रत करने से जीवन के सभी प्रकार के कष्ट और संकट दूर होते हैं। वहीं, मंगल ग्रह का संबंध भी हनुमान जी से माना गया है तो इस वजह से भी मंगलवार को हनुमान जी की पूजा की जाती है।
इस दिन पूजा करने से मिलता है लाभ
ऐसा माना जाता है कि मंगलवार के दिन कठोर नियमानुसार बजरंग बली की पूजा करने से वह जल्दी प्रसन्न होते हैं। अपने भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं। इस दिन उपवास करने और सुंदरकांड का पाठ करने से मंगल के अशुभ प्रभाव भी दूर होते हैं। इस दिन ‘ऊं श्री हनुमंते नम:’ मंत्र का जाप करने पर विशेष फल मिलता है।
इन बातों का रखें ध्यान
मंगलवार के व्रत में सबसे ज्यादा ध्यान पवित्रता का रखा जाना चाहिए है। पूजा के वक्त मन को इधर-उधर न भटकने दें। इस दिन व्रत रखते हैं तो नमक का सेवन न करें। अगर किसी मीठी वस्तु का दान करते हैं तो उसे स्वयं ग्रहण न करें। मंगलवार के व्रत में काले या सफेद वस्त्र पहनकर हनुमान जी की पूजा नहीं करनी चाहिए। इस दिन लाल कपड़े पहनना सबसे अच्छा होता है। व्रत रखने वाले व्यक्ति को दिन भर में केवल एक बार भोजन करना चाहिए। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। हम दावा नहीं करते हैं कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



