Himachal News: हिमाचल के बिलासपुर में भूस्खलन की चपेट में आई बस, 15 लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख

Bilaspur News: हिमाचल के बिलासपुर में मंगलवार को भूस्खलन की चपेट में आने से एक निजी बस में सवार करीब 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। राहत और बचाव कार्य जारी है।
पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
हिमाचल के सीएम ने दुख जताया
हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक्स पर लिखा है कि बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बालूघाट (भल्लू पुल) के पास हुए भीषण भूस्खलन की खबर ने मन को भीतर तक झकझोर दिया है। इस भारी भूस्खलन में एक प्राइवेट बस के चपेट में आने से 10 लोगों के निधन का दु:खद समाचार मिला है और कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। अधिकारियों को पूरी मशीनरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मैं स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूँ और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी ले रहा हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करें। इस कठिन घड़ी में मैं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हूं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



