क्राइम
Meerut News: हथियार तस्कर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 1975 कारतूस जब्त

उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह के सदस्य राशिद अली को गिरफ्तार किया और उसके पास से 12 बोर के 1975 कारतूस जब्त किए। एसटीएफ के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र से दबोचा
एसटीएफ की मेरठ इकाई के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले के बुढाना थानाक्षेत्र के जोला गांव के रहने वाले राशिद अली को मंगलवार को पल्लवपुरम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। (भाषा)



