खेल-मनोरंजन
Jacqueline Fernandez: सुप्रीम कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडीज की याचिका खारिज करने के आदेश में हस्तक्षेप से किया इनकार, जानें-क्या है मामला

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में ईसीआईआर (प्राथमिकी के समकक्ष) रद्द करने की अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की याचिका खारिज कर दी गई थी।
कहा, हम इस स्तर पर नहीं करेंगे हस्तक्षेप
न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने फर्नांडीज का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी से कहा कि हम इस स्तर पर हस्तक्षेप नहीं करेंगे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



