देश-दुनिया

Weather Update: दिल्ली में बारिश से तापमान में गिरावट, न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा; पिछले 24 घंटे में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज

Weather News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह बारिश से तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

पिछले 24 घंटे में इतनी हुई बारिश
आईएमडी के अनुसार, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button