राजनीति

SSC Protest: राहुल गांधी बोले, मोदी सरकार को युवाओं की चिंता नहीं

SSC: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर पुलिस के कथित बल प्रयोग की सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने निंदा करते हुए इसे शर्मनाक करार दिया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार को देश के युवाओं की चिंता नहीं है, क्योंकि वह वोट चुराकर सत्ता में आई है।

रामलीला मैदान में प्रदर्शन
परीक्षा के बेहतर संचालन की मांग को लेकर एसएससी के छात्रों और शिक्षकों ने रविवार को रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज करने के विपक्षी दलों के दावों का खंडन किया है। एसएससी परीक्षा और प्रदर्शन को लेकर अब राजनीति गरमाने लगी है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button