राजनीति

UP Politics: मायावती बोलीं, भाजपा के साथ किसी तरह का गठबंधन नहीं

UP News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ किसी भी गठबंधन या समझौते से इनकार करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसी खबरों से सतर्क रहने की हिदायत दी।

यह भी कहा मायावती ने
मायावती ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि जैसा कि सर्वविदित है कि बसपा न तो भाजपा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ है, ना ही कांग्रेस के इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन या अन्य किसी मोर्चे के साथ है, बल्कि इन दोनों व अन्य और किसी भी जातिवादी गठबंधनों से अलग अपनी सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय के आंबेडकरवादी सिद्धांत व नीति पर चलने वाली पार्टी है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button