West Bengal Politcs: ममता बनर्जी बोलीं, इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल भाजपा के खिलाफ एकजुट हों, गद्दारों को पार्टी में कभी वापस नहीं लिया जाएगा

West Bengal News: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सहित विपक्षी गठबंधन इंडिया के सभी घटक दलों से आपसी मतभेद भुलाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया।

तृणमूल कांग्रेस के बागी नेताओं के खिलाफ ममता का कड़ा रुख
ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के बागी नेताओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि गद्दारों को पार्टी में कभी वापस नहीं लिया जाएगा।

हम हर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगेः टीएमसी
टीएमसी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि माहौल में सचमुच जबरदस्त जोश है। कोई भी साजिश या धमकी हमारे संकल्प को कभी कमजोर नहीं कर सकती। हम हर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे और उन लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे जिनके हक़ छीने गए हैं। एक मकसद से एकजुट और पक्के इरादे से मजबूत होकर हम लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से कभी नहीं डिगेंगे। (भाषा)



