राजनीति

Himachal Politics: विक्रमादित्य सिंह ने की मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात, कांग्रेस की विचारधारा पर अडिग रहने का दिया आश्वासन

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर उन्हें पार्टी की विचारधारा व सिद्धांतों पर अडिग रहने का आश्वासन दिया। पार्टी के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

कुछ दिन पहले सिंह के यह कहने पर विवाद पैदा हो गया था कि हिमाचल प्रदेश में रेहड़ी-पटरी वालों के लिए अपनी दुकानों पर पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। बाद में राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button