राजनीति
Jharkhand Election 2024: लोजपा लड़ेगी झारखंड चुनाव: चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी और गठबंधन में या अकेले चुनाव लड़ने सहित सभी विकल्पों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
चिराग पासवान ने यह बयान ऐसे समय दिया है, जब एक दिन पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को घोषणा की थी कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों ‘ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन’ (आजसू) और जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के साथ मिलकर लड़ेगी। (भाषा)



