क्राइम

Agra News: आगरा में कमरे में कंबल में लिपटे मां-बेटी के शव मिले

Agra Crime: उत्तर प्रदेश में आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में एक मकान के बंद कमरे में मां और बेटी के शव कंबल में लिपटे हुए पाए गए। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
डीसीपी आगरा सिटी के मुताबिक, थाना जगदीशपुरा क्षेत्रांतर्गत बंद मकान में दो शव मिलने की सूचना पर एसीपी लोहामंडी व थाना जगदीशपुरा पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलित किये गए। वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

इनके मिले शव
सहायक पुलिस आयुक्त (लोहा मंडी) मयंक तिवारी ने बताया पुलिस द्वारा मंगलवार की रात घर का ताला तोड़ने पर कमरे में कंबल में लिपटे शबीना (40) और उसकी बेटी इनाया (09) के शव मिले। शवों की हालत देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की मौत चार-पांच दिन पहले हुई है। (भाषा)

https://twitter.com/agrapolice/status/1909856246972227625

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button