देश-दुनिया

Punjab Flood: मंत्री अमन अरोड़ा की पीएम मोदी से अपील, बाढ़ग्रस्त पंजाब को 20 हजार करोड़ रुपये का दें राहत पैकेज

Punjab News: पंजाब में इस बार बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि राज्य के दौरे के समय वह बाढ़ग्रस्त पंजाब के लिए 20 हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा करें। प्रधानमंत्री मोदी बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए नौ सितंबर को पंजाब का दौरा करेंगे।

पंजाब में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 48
पंजाब में भीषण बाढ़ के कारण दो और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 48 तक पहुंच गई है, जबकि 1.76 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें बर्बाद हो गई हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

बाढ़ प्रभावित पंजाब में राहत कार्य में जुटे हरभजन सिंह
भारत के पूर्व स्पिनर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने बाढ़ प्रभावित अपने गृह राज्य पंजाब के लिए राहत कार्य शुरू करते हुए नावें और एम्बुलेंस स्वीकृत की हैं। वह इसके साथ ही राहत कार्य के लिए धन इकट्ठा कर रहे हैं। उनके एक करीबी सूत्र ने पीटीआई को बताया कि अपने सांसद निधि कोष से हरभजन ने राहत कार्यों के लिए आठ स्टीमर नावें स्वीकृत करने के साथ अपने संसाधनों से तीन और नावें दी हैं। इस बार पंजाब में बाढ़ से जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button