क्राइम
Noida News: नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण के आरोप में मामला दर्ज

Noida Crime: उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 79 स्थित एक गांव में नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा प्राधिकरण) की जमीन पर अवैध निर्माण के मामले में प्राधिकरण के एक अधिकारी ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इन्होंने दर्ज कराई रिपोर्ट
सेक्टर 113 के थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा ने मंगलवार रात को रिपोर्ट दर्ज कराई कि सेक्टर 79 में सलारपुर गांव के विभिन्न खसरा नंबर में रहने वाले कुछ लोग प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। (भाषा)


