क्राइम
Maharashtra News: स्वयंभू बाबा ने पांच साल की बच्ची को गुप्त अनुष्ठान के लिए मांगा था, पिता ने की आत्महत्या

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के जालना में एक व्यक्ति को परेशान करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए स्वयंभू बाबा ने पीड़ित से कथित तौर पर यह मांग की थी कि वो अपनी पांच साल की बेटी आरोपी को गुप्त अनुष्ठान के लिए सौंप दें। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस निरीक्षक किरण बिडवे ने बताया कि जालना पुलिस ने भोकरदन तहसील के वलसा वडाला गांव निवासी ज्ञानेश्वर अहेर (30) की मौत के सिलसिले में छह मार्च को आरोपी गणेश लोखंडे (45) को गिरफ्तार किया। (भाषा)



