देश-दुनिया
UP News: शाहजहांपुर में डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल, दो युवकों की मौत

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराने से युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
हादसे में इनकी हुई मौत
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने बताया कि सदर बाजार क्षेत्र के सुभाष नगर में तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार अनिल (24) व सूरज (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। (भाषा)



