राजनीति

Kerala Politics: वीडी सतीशन होंगे केरल के मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने किया ऐलान

Kerala News: कांग्रेस की केरल इकाई के वरिष्ठ नेता वीडी सतीशन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। आखिरकार कांग्रेस आलकमान ने पार्टी की प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ लंबी मंत्रणा के बाद सतीशन के नाम पर मुहर लगाई। पिछले कई दिनों से सबकी नजर केरल पर थी।

इसलिए लिया ये निर्णय
एआईसीसी महासचिव और केरल प्रभारी दीपा दासमुंशी के मुताबिक, कांग्रेस विधायक दल की बैठक सात मई को तिरुवनंतपुरम में हुई थी, जिसमें सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि केरल राज्य में सीएलपी के नए नेता की नियुक्ति का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष को दिया जाए। तदनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, एआईसीसी पर्यवेक्षकों (जिन्होंने सात मई, 2026 को नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात की थी) के साथ विस्तृत चर्चा की है। इसके अलावा, राज्य के कई अन्य नेताओं जिनमें सांसद और पूर्व पीसीसी अध्यक्ष शामिल हैं से भी परामर्श किया गया है। इन सभी चर्चाओं के आधार पर, यह निर्णय लिया गया है कि वीडी सतीशन को सीएपपी का नेता नियुक्त किया जाए।

केरल के मुख्यमंत्री के फैसले में देरी स्वाभाविक, इससे किसी को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए: जोसेफ वाजक्कन
कांग्रेस नेता जोसेफ वाजक्कन ने बृहस्पतिवार को कहा कि केरल के अगले मुख्यमंत्री का फैसला करने में हो रही देरी स्वाभाविक है और इससे किसी को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। संवाददाताओं से बात करते हुए वाजक्कन ने कहा कि निर्णय इस तरह लिया जाना चाहिए जिससे किसी भी नेता को दुख न हो। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button