देश-दुनिया
PM Modi: युवाओं के लिए 62000 करोड़ की पहल का अनावरण, बिहार पर विशेष ध्यान

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार पर विशेष जोर देते हुए 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न युवा-केंद्रित पहलों का शनिवार को अनावरण किया। पीएम मोदी ने 60,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक केंद्र प्रायोजित योजना पीएम-सेतु (प्रधानमंत्री कौशल विकास एवं रोजगार योग्यता परिवर्तन उन्नत आईटीआई के जरिये) की शुरुआत की।
कहा, युवा शक्ति को भविष्य का नेतृत्व करने के लिए तैयार कर रही सरकार
दिल्ली में युवा-केंद्रित पहलों के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि कौशल विकास और नवाचार पर जोर देते हुए हमारी सरकार युवा शक्ति को भविष्य का नेतृत्व करने के लिए तैयार कर रही है। । (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



