राजनीति
West Bengal Politics: दुर्गा पूजा उत्सव बंगाल का गौरव, ममता बनर्जी ने भाजपा पर किया पलटवार

West Bengal News: उत्तर बंगाल में बाढ़ और भूस्खलन के बीच कोलकाता में दुर्गा पूजा उत्सव में उपस्थिति को लेकर विपक्ष के निशाने पर आईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को पलटवार करते हुए इस आयोजन को राज्य का गौरव बताया और विरोधी भाजपा पर संकीर्ण राजनीतिक लाभ के लिए प्राकृतिक आपदा का निर्लज्जता से राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।
जानें, क्या है मामला
दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिलों में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के बीच दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होने पर ममता बनर्जी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी एवं विधायक शंकर घोष सहित राज्य की मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के तीखे हमलों का सामना करना पड़ रहा है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



