देश-दुनिया

Earthquake: तिब्बत में भूकंप से 95 लोगों की मौत, नेपाल में भी महसूस किए गए झटके

तिब्बत (Tibet) के सबसे पवित्र शहरों में से एक के निकट मंगलवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया, जिसमें कम से कम 95 लोगों की मौत हो गई और 130 अन्य घायल हो गए। इस बीच, पड़ोसी देश नेपाल (Nepal) में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके कारण इमारतें हिलने लगीं और लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप की तीव्रता 7.1 रही
क्षेत्रीय आपदा राहत मुख्यालय के अनुसार, मंगलवार को सुबह नौ बजकर पांच मिनट (चीन के समयानुसार) पर तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के शिगाजे शहर की डिंगरी काउंटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 7.1 बताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button