देश-दुनिया

Kasam Sindoor Ki: पीएम मोदी ने नौसेना कर्मियों के साथ मनाई दिवाली, कहा-कसम सिंदूर की गीत मेरी स्मृतियों में सदा बसा रहेगा

INS Vikrant: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ दिवाली मनाई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि पिछली शाम आइएनएस विक्रांत पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम अविस्मरणीय रहेगा। हमारे नौसैनिक प्रतिभाशाली और पराक्रमी होने के साथ-साथ बहुत क्रिएटिव भी हैं। उनका गीत कसम सिंदूर की मेरी स्मृतियों में सदा बसा रहेगा।

आइएनएस विक्रांत भारतवर्ष का गौरव
पीएम मोदी ने कहा कि आइएनएस विक्रांत भारतवर्ष का गौरव है। यह स्वदेशी टेक्नोलॉजी से बना हुआ भारत का सबसे बड़ा युद्धपोत है। मुझे वह कार्यक्रम याद है, जब इसे कोच्चि में नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया था। आज दीपावली के पावन अवसर पर यहां आकर गौरवान्वित हूं।

पीएम मोदी ने नौसेना कर्मियों के साथ मनाई दिवाली
प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी की तरह मुझे भी अपने परिवारवालों के साथ दिवाली मनाना बहुत पसंद है। यही वजह है कि इस पावन अवसर पर मैं देश की रक्षा में जुटे अपने सैनिकों और सुरक्षा बलों के जवानों से हर साल मिलता हूं। इस बार यह सौभाग्य मुझे गोवा और कारवार के पास पश्चिमी समुद्री सीमा पर अपने फ्लैगशिप आइएनएस विक्रांत पर मिला। अपने जांबाज नौसैनिकों के साथ यह अवसर मुझे नई ऊर्जा और नए उत्साह से भर गया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button