देश-दुनिया

Jammu And Kashmir: जम्मू कश्मीर में भारी बारिश की चेतावनी के बीच अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

Jammu And Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों पुंछ और राजौरी में रविवार को मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लापता हैं। इसके बाद विभिन्न एजेंसियों ने संयुक्त रूप से व्यापक बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया है।

जम्मू कश्मीर: भारी बारिश की चेतावनी के बीच अमरनाथ, माता वैष्णो देवी की यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों तक व्यापक वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने रविवार को अमरनाथ यात्रा के साथ-साथ माता वैष्णो देवी और श्री शिव खोरी की यात्राएं भी एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से स्थगित कर दीं। अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा को पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों से रोक दिया गया है। कश्मीर में बालटाल तथा नुनवान/चंदनवाड़ी आधार शिविरों और जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से श्रद्धालुओं को आगे यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री से बात कर राजौरी में बाढ़ की स्थिति की ली जानकारी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से फोन पर बात की और राजौरी जिले में रातभर हुई बारिश के बाद उत्पन्न बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री ने प्रभावित लोगों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की। शाह इस समय पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।(भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button