राजनीति
UCC: शुभेंदु अधिकारी बोले, सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूसीसी

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार गुजरात और असम की भांति ही राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए लागू करेगी।
कहा, राज्य सरकार यूसीसी लागू करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करेगी
उत्तर कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट में साहित्यिक विभूति बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की 189वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम से इतर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार यूसीसी लागू करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करेगी। (भाषा)



