देश-दुनिया
Muharram: पीएम मोदी ने मुहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को किया याद

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि उनका बलिदान आज भी करोड़ों लोगों को सत्य और न्याय के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
कहा, हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी सत्य और न्याय की राह पर दृढ़ बने रहने की देती है प्रेरणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी आज भी असंख्य लोगों को सत्य और न्याय की राह पर दृढ़ बने रहने की प्रेरणा देती है। उनका बलिदान साहस और दृढ़ संकल्प की शक्ति की भी याद दिलाता है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



