देश-दुनिया
Delhi News: सीएम रेखा गुप्ता बोलीं, दिल्ली में जलभराव होने पर संबंधित अधिकारी होंगे जिम्मेदार

Delhi Flood: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगामी मानसून के मद्देनजर बुधवार को बाढ़ नियंत्रण आदेश 2026 जारी करते हुए राष्ट्रीय राजधानी के उन क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्त करने का निर्देश दिया, जहां बरसात में जलभराव हो जाता है।
कहा, अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए
रेखा गुप्ता ने यह भी निर्देश दिया कि इन नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए और किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारी सीधे जवाबदेह होगा। (भाषा)



