देश-दुनिया

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर स्कूली बच्चों ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को बांधी राखी

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर स्कूली बच्चों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को राखी बांधी। इस अवसर पर सीएम सैनी ने राखी बांधने वाले स्कूली बच्चों को गिफ्ट में चाकलेट दी।

थारी मुस्कान यूं ही बनी रह्वै
सीएम सैनी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि म्हारी नन्हीं-मुन्नी प्यारी लाडो, थारे नन्हे हाथां तै बाँधी राखी नै कलाई सजा दी अर मन भी खुशी तै भर दिया। थारी मुस्कान यूं ही बनी रह्वै, थम खूब खुश रहो अर जिंदगी म्ह खूब आग्गै बढ़ो। रक्षाबंधन की घणी-घणी शुभकामनाएं।

सीएम सैनी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
एक्स पर एक अन्य पोस्ट में सीएम सैनी ने लिखा है कि स्नेह और अटूट रिश्ते की डोर से बंधे पावन पर्व रक्षाबंधन की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पवित्र पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और विश्वास का बंधन सदैव मजबूत बना रहे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button