खेल-मनोरंजन

Asrani Death: अभिनेता असरानी का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Asrani Passes Away: फिल्म शोले में सनकी जेलर की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले और हास्य भूमिकाओं के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता असरानी का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके प्रबंधक ने यह जानकारी दी।वह 84 वर्ष के थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने असरानी के निधन पर शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त किया और उन्हें बहुमुखी प्रतिभा वाले कलाकार के रूप में याद किया।

नड्डा ने असरानी के निधन पर शोक व्यक्त किया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके निधन से सिनेमा जगत में एक खालीपन पैदा हो गया है।

रजा मुराद ने असरानी को बताया अपना गुरू, एफटीआईआई में प्रशिक्षण के दिनों को किया याद
अभिनेता रजा मुराद ने गोवर्धन असरानी के निधन पर मंगलवार को शोक जताते हुए उन्हें अपना गुरू बताया। उन्होंने कहा कि असरानी में दर्शकों को हंसाने और उनका मनोरंजन करने की गजब की क्षमता थी।

असरानी पूरी तरह मनोरंजन के पर्याय थे: देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वरिष्ठ अभिनेता गोवर्धन असरानी को सोमवार को श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक बहुमुखी कलाकार बताया। उन्होंने कहा कि असरानी ने भारतीय सिनेमा में अपनी स्थायी पहचान बनाए रखी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button