देश-दुनिया
PM Modi US Visit: अगले माह संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के लिए न्यूयॉर्क जा सकते हैं पीएम मोदी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के वार्षिक उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित कर सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी वक्ताओं की अंनतिम सूची से यह जानकारी प्राप्त हुई है। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीत बातचीत संभव है।
भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ हमारे संबंध अच्छे हैं: अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका के भारत एवं पाकिस्तान दोनों के साथ संबंध अच्छे हैं और राजनयिक दोनों देशों को लेकर प्रतिबद्ध हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



