राजनीति
UP Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले, सपा अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं

UPNews: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की 100 विधायक वाली टिप्पणी को लेकर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस तरह के बयान से स्पष्ट है कि सपा अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है।
सपा पर साधा निशाना
गोरखपुर स्थित अपने आवास पर सोमवार शाम पत्रकारों से बातचीत में पंकज चौधरी ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां उनकी (सपा की) हताशा को दर्शाती हैं। यदि उन्हें अपने समर्थन पर भरोसा होता तो वे स्वयं सरकार बनाने की बात करते। (भाषा)



