बधाई संदेश

Bihar Diwas 2025: बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी: नरेंद्र मोदी

Bihar Diwas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार दिवस की लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय परंपराओं और संस्कृति का केंद्र रहे राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में बिहार को वीर और महान हस्तियों की पवित्र भूमि बताया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को बिहार के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और कहा कि वे अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के बल पर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देते रहेंगे। बिहार को 1912 में तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग करके 22 मार्च को अलग राज्य बनाया गया था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button