बधाई संदेश
Janmashtami: पीएम मोदी ने जन्माष्टमी पर लोगों को दी शुभकामनाएं

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है।
जय श्रीकृष्ण
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि आप सभी को जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है। उनकी भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



