Film Shooting: कंगना रनौत और आर. माधवन ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग

Shooting: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने तनु वेड्स मनु फिल्म में अपने सह-कलाकार रह चुके आर. माधवन के साथ एक नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घोषणा रनौत की इमरजेंसी फिल्म के रिलीज होने के कुछ दिनों बाद की गई है, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। रनौत द्वारा निर्देशित, लिखित और निर्मित फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
फिल्म सेट पर होने से ज्यादा आनंददायक कुछ नहीं
हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें नई फिल्म का क्लैपरबोर्ड दिखाया गया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि फिल्म सेट पर होने से ज्यादा आनंददायक कुछ नहीं है। (भाषा)



