खेल-मनोरंजन

U17 World Wrestling Championships 2024: महिला पहलवानों ने गोल्ड जीतकर देश को किया गौरवान्वित, प्रियंका गांधी ने दी बधाई

जॉर्डन (Jordan) में चल रही कुश्ती की अंडर-17 वर्ल्ड चैंपियनशिप में हमारी चार महिला पहलवानों ने गोल्ड जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। यह बात शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखी। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि अदिति कुमारी, नेहा सांगवान, पुलकित और मानसी लाठर को बहुत-बहुत बधाई। पूरे देश को आप सभी पर गर्व है। मैं सभी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक्स पर लिखा है कि जींद के बुडायन गांव की लाड़ली बेटी पुलकित ने जॉर्डन में चल रही U-17 WORLD WRESTLING CHAMPIONSHIP के 65kg भार वर्ग में भारत के लिए गोल्ड मेडल 🥇 जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। म्हारी लाड़ो पर पूरे देश को गर्व है।आपको उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button