क्राइम
Delhi Crime: दिल्ली में हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, आयुध कारखाने की मुहर वाले हथियार बरामद, तीन गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली में रोहिणी जिले के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ये हथियार हुए बरामद
पुलिस ने बताया कि इस दौरान भारतीय आयुध कारखाने के निशान वाली पिस्तौल समेत चार पिस्तौल, एक .32 बोर की रिवॉल्वर, एक देसी कट्टा, 52 कारतूस, एक चाकू और दो कारें बरामद की गई हैं। (भाषा)


