राजनीति

Rajnath Singh: लखनऊ में राजनाथ सिंह बोले, भारत विरोधी ताकतों के हाथों में खेलते नजर आ रहे कांग्रेस और उसके सहयोगी

Rajnath Singh In Lucknow: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर जाने-अनजाने भारत विरोधी ताकतों के हाथों में खेलते नजर आने का आरोप लगाया और कहा कि हिंसा और अराजकता की आग में देश को झोंककर बांग्लादेश जैसी स्थिति बनाने का ख्वाब देख रही कांग्रेस ने अब अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के नाम का इस्तेमाल करने का सारा नैतिक अधिकार खो दिया है।

कांग्रेस को सुनाई खरी-खोटी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रही कांग्रेस, उसके राजनीतिक सहयोगियों और अन्य संगठनों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button